• Home
  • >
  • तीन घरों में चोरी से मची सनसनी, जाग होने पर सैन्यकर्मी को पीटा
  • Label

तीन घरों में चोरी से मची सनसनी, जाग होने पर सैन्यकर्मी को पीटा

CityWeb News
Saturday, 02 November 2019 07:51 PM
Views 641

Share this on your social media network

सिटी वेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। शुक्रवार की रात चोरों ने ग्राम खजुरी अकबरपुर में तीन घरों को निशाना बना दिया। बदमाशों ने डेढ़ लाख की नगदी सहित लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। इस दौरान चोरी के वक्त जाग होने पर सेवानिवृत सैन्यकर्मी को हमला कर घायल कर दिया।
जानकारी देते हुए पीड़ित रामकुमार पुत्र जयपाल सिंह ने बताया की बीती रात चोरो ने पीछे की दीवार से ऊपर चढ़ कर कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी में रखे पचास हजार रूपये और कीमती कागजात चोरी कर लिए। अगले महीने ही बेटी की शादी होनी है उसके लिये सामान खरीदने को उसने घर में रुपये रखे थे। गांव के ही सुनील पुत्र बलजीत के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। सुनील ने बताया की वह परिवार सहित पुत्रवधु की डिलीवरी के लिए सहारनपुर डाक्टर के यहां गया हुआ था। उनके पीछे चोरों ने बेटी और बहु का सारे जेवर चोरी कर लिए। चोरी हुए गहनों में 12 सोने की अंगूठी, एक अंगूठी हीरे की, दो चूड़ी सोने, दो सोने के गले के सैट, एक हीरे का सैट, आठ जोड़ी कानो के कुंडल, एक जोड़ी झुमकी सोने की , एक मंगल सूत्र सोने का, 11 जोड़ी पजेब चांदी की, आठ जोड़ी चुटकी चांदी की, एक चैन सैट सोने का, छह चांदी के सिक्के, एक सोने की गिन्नी, हाथ की घड़ी और 11 हजार रुपये की नगदी शामिल है। उसके परिवार में अगले महीने भतीजी की शादी थी। सुबह घर पहुंचने पर चोरी का पता चला। दोनों घरों में चोरी करने के बाद बदमाश गांव के ही फौज से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत नरेंद्र सिंह के घर में जा घुसे। चोरी की आहट पर उसने शोर मचाया तो चोर उस पर धारदार हथियार से हमला कर भाग खड़े हुए। चोरांे ने यहां से अलमारी का ताला तोड़ 78 हजार की नगदी, दो सोने की अंगूठी और एक सोने की चेन चोरी कर ले गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web