बीएम कश्यप।
सहारनपुर। तीन स्वर्ण पदक जीतने के बाद घर लौटी पूर्व सभासद मनमोहन जुनेजा की बेटी देविना जुनेजा का भव्य स्वागत किया गया। देविना जुनेजा को कानपुर के छत्रपति साहू महाराज मेडिकल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में चिकित्सा संकाय में सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। देविना जुनेजा ने सहारनपुर के पाइनवुड स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मैमोरियल काॅलेज मे प्रवेश किया था। इसके अलावा देविना को रामचरण मूसदी एवं लाला लक्ष्मीपंत सिंधिया स्वर्ण पदक से विभूषित किया गया। शनिवार को जब देविना घर लौटी तो परिवारिक लोग एवं दोस्तों ने उन्हें बधाई दी और तीन स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर गर्व महसूस किया।