राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। बाबा लाल दास रोड स्थित स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में दिन दिवसीय प्रांत स्तरीय विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष त्रिलोक चंद गुप्त, प्रबंधक विनोद माहेश्वरी, शिव कुमार गर्ग, महेश शर्मा, प्रधानाचार्य ऋशिपाल आदि ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता संयोजक प्रभात द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने बताया कि विज्ञान व गणित में पांच-पांच इवेंट हुए। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी में उर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, स्मार्ट घर, रक्त संचार, हृदय संरचना आदि माॅडलों का प्रदर्शन किया गया। अटल टाइन कैरिंग लैब द्वारा डिजिटल लाॅकर, स्मार्ट इरीकेशन मिस्टम, स्मार्ट डस्टबीन आदि माॅडल प्रस्तुत किये गये।