-पीडित मकान मालिक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग
सिटीवेब अरविंद सिसौदिया।
नानौता।रिश्तेदारी में गए हुए एक परिवार के कच्चे मकान की छत बारिश के चलते गिरने से हजारों रूपए का सामान का नुकसान हो गया। पीडित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। यदि परिवार के सदस्य बाहर न गए हुए होते तो एक बडा हादसा भी हो सकता था।
नगर के मुहल्ला कानूगोयान स्थित भारी अड्डा पर रामचन्द्र सैनी पुत्र नानू का मकान है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व रामचन्द्र अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। जिसके चलते मकान का ताला लगा हुआ था। सोमवार की बीती रात्रि बारिश के चलते रामचन्द्र के कच्चे मकान के छत की कडियां टूटकर गिर गई। मकान के अंदर किसी के न होने से जनहानि तो नहीं हुई लेकिन वहां रखी चारपाई, कपडे व अन्य घरेलू सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मगंलवार को सूचना पर पंहुचे मकान मालिक रामचन्द्र द्वारा कमरा खोला गया। तो हजारों रूपए के सामान का नुकसान पाया। पीडित रामचन्द्र सैनी द्वारा प्रशासन से मुआवजा दिलाएं जाने की गुहार लगाई है।