राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति (रजि0) द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में एक शाम महाराजा अग्रसैन के नाम का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अन्र्तराष्ट्रीय गायक गुरमीत मान व गुनाबीमान ने शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत की। वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति(रजि0) के मुख्य संरक्षक व नगर विधायक संजय गर्ग जी, मेयर संजीव वालिया, सतीश सिंघल व विवेक गुप्ता जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समिति के मुख्य संरक्षक व नगर विधायक संजय गर्ग जी ने कहा कि महाराजा अग्रसैन जयन्ती अश्वनी शुक्ल पक्ष प्रतिपदा अर्थात नवरात्री के प्रथम दिन महाराजा अग्रसैन जी की जयंती मनायी जाती है। इस दिन भव्य आयोजन किये जाते है एवं विधि-विधान से पूजा पाठ किया जाता है। महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा थी। उनके शासन में अनुशासन का पालन होता था। जनता निष्ठापूर्वक स्वतंत्रता के साथ अपने कत्र्तव्य का निर्वाह करती थी। महाराजा अग्रसेन एक महान भारतीय राजा थे। जिन्होंने अग्रवाल और आगराहारी समुदायों ने उसके वंश का प्रतिनिधित्व किया। वे समानता पर आधारित आर्थिक नीति को अपनाने वाले संसार के प्रथम सम्राट थे। इस अवसर पर मेयर संजीव वालिया ने कहा कि महाराजा अग्रसैन जी महाराज अग्रसेन ने 108 वर्षों तक राज किया। उन्होंने जिन जीवन मूल्यों को ग्रहण किया उनमें परंपरा एवं प्रयोग का संतुलित सामंजस्य दिखाई देता है। उन्होंने एक ओर हिन्दू धर्म ग्रथों में वैश्य वर्ण के लिए निर्देशित कर्मक्षेत्र को स्वीकार किया और दूसरी ओर देशकाल के परिप्रेक्ष्य में नए आदर्श स्थापित किए। उनके जीवन के मूल रूप से तीन आदर्श हैं- लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, आर्थिक समरूपता एवं सामाजिक समानता का अधिकार दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एल0आर0गुप्ता जी(कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग) रहे। दीप प्रज्जलवित श्री प्रदीप मित्तल (एड0), विश्वनाथ गोयल, रविन्द्र तायल जी ने किया। मुख्य रूप से जिला मुख्य संयोजक शिव कुमार गुप्ता, संयोजक पवन गोयल व श्रवण गर्ग, कोषाध्यक्ष पंकज बंसल, उत्सव संचालक सचिन गुप्ता, युवा जिला संयोजक सचिन गर्ग, अनिल गुरूजी, विनय जिन्दल, गौरव गुप्ता, सनील गुप्ता प्रधान, आलोक अग्रवाल(बन्टी), भूपेन्द्र गुप्ता (सभासद), हर्षीत गर्ग, सुमित कर्णवाल अमित गोयल, अंकुर गर्ग, मनीष गुप्ता,संजय सिंघल, सौरव गर्ग, तरूण गुप्ता, शुभम गोयल आदि वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।