सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। किसान सहकारी चीनी मिल में परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गौरतलब है कि बुधवार की बीती शाम चीनी मिल के लगी टरबाइन के अल्टीनेटर में बडा फाॅल्ट आने से चीनी मिल का पहिया थम गया। तो वहीं चीनी मिल खराबी होने से किसानों के गन्न वाहनों की लंबी लाइने लग गईं। करीब 20 घंटे से मिल पूरी तरह से बंद रहने के बाद देर रात ठीक हुई थी। वहीं शुक्रवार की सुबह अचानक आठ बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक चीनी मिल का पहियां फिर थम गया। चीनी मिल के चीफ इंजीनियर संदीप गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे ब्याॅलर का प्रेशर कम हो गया था, जिसके कारण दोपहर डेढ़ बजे तक चीनी मिल प्रभावित रही। उन्होंने बताया कि ठंड के चलते कभी-कभी ऐसी दिक्कतें आ जाती है। मशीन अब ठीक है। वह पूरी तरह से काम कर रही है।