सिटीवेब न्यूज।
सहारनपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात सरसावा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरधान में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बना लिया। दीवार फांद कर आये चोरों ने एक बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मकान में रखी नगदी, सोने के ज्वैलर्स चोरी कर लिये। अपने पीहर गई महिला जब घर लौटी तो चोरी की घटना देखकर उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया।