-नेहरू युवा केन्द्र कार्यकर्ताओ ने साईकिल रैली निकाल दिया फिट इंडिया का संदेश
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। नेहरू युवा केन्द्र, सहारनपुर के कार्यकर्ताओ द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत रामपुर मनिहारान ब्लाॅक के दो अलग-अलग गांवो में साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा युवाओं को नशे की प्रवृति त्यागने की अपील की गई।
नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओ द्वारा सबसे पहले गांव भगवानपुर में वर्ष 2017 में शहीद हुए जवान जयद्रथ सिंह के स्मारक से साईकिल यात्रा शुरू की। जिसका उद्घाटन शहीद के पिता जसवीर सिंह ने फीता काटकर किया। यह यात्रा अंबेहटा चांद से होती हुई शहीद के स्मृति द्वारा पर जाकर संपन हुई। इसके बाद कार्यकर्ता नानौता क्षेत्र के गांव गुंडब के जनता हायर सेंकेडरी स्कूल में फिट इंडिया के तहत साईकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य नीरज मलिक व पूर्व एनवाईवी मोहित शर्मा ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि युवा देश की रीढ होता है। अपने शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम प्रतिदिन करना चाहिए। तो वहीं देश के युवाओं से नशे से दूर रहने की बात कहीं। इस दौरान अक्षय राणा, बलराम राणा, विजेन्द्र, सचिन चैहान, अध्यापक अरविन्द शर्मा, प्रमोद त्यागी, सचिन कुमार, अशोक कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।