राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। दीपावली के उपलक्ष्य में संकल्प संस्था द्वारा कृति 2019 का आयोजन किया गया। इस मौके पर बधिर व मानसिक बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
रूपाली विहार स्थित संकल्प संस्था में दीपावली के उपलक्ष्य में कृति 2019 कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कला प्रदर्शनी में बधिर व मानसिक दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित तोरण, वंदनवार, सजावटी मूर्ति, दिवाली रंगोली, सुंदर लक्ष्मी गणेश, पेपर बैग, हैंडलूम के नैपकिन, मैट आदि प्रदर्शित किये गये। प्रदर्शनी 13 अक्टूबर तक चलेगी। दिव्याग बच्चे रजत, कशिष, मनीषा, सौरभ, गुलनाज, रेहान आदि ने स्टाॅल की देखभाल की। इस अवसर पर एके श्रीवास्वत,मीनाक्षी वर्मा, प्रभा त्यागी, पिंकी कुमारी, अर्जुना कुमारी, विशाल, एसएल शर्मा आदि मौजूद रहे।