सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। कड़ाके की ठंड के चलते कई दिनों बाद आज दोपहर में सूर्य देव के दर्शन तो जरूर हुए लेकिन सर्दी का सितम कम नहीं हुआ। कड़कड़ाती ठंड में हाथ-पैर सुन्न हो रहे है। ठंड के चलते पूरे शरीर में झुरझुरी मची हुई है। शुक्रवार की सुबह भी कड़ाके की ठंड थी। कोहरा भी छाया रहा। दोपहर बाद सूर्य देव निकले तो लोगों में थोड़ी देर के लिए जान आ गई। लोगों ने फटाफट छतों पर कपडे़ सूखने को रख दिये और टोलियों के रूप में लोग धूप का आनन्द लेते दिखे। शाम होते होते एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने लोगों को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया।