सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। पश्चिमी यूपी में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ बारी के कारण प्रत्येक जिले में ठंड बढ़ गई है। यहीं कारण है कि जनपद में सर्दी का सितम रूकने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिनों से सूरज निकलने के बावजूद भी न्यूनतम तापमान लगातार घट रहा है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो तापमान शून्य की ओर अग्रसित हो रहा है। दिन का तापमान में गिरता जा रहा है। शनिवार की रात से शुरू हुआ कोहरा दिन में धूप निकलने के बाद की कुछ देर के लिए छटा लेकिन शाम को एक फिर से कोहरा छाने लगा। उत्तर से पश्चिम की तरफ बह रही सर्द हवा के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ठंड अधिक होने के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। हाथ-पैर जम रहे हैं। लोग जगह-जगह जलाव सेकते नजर आए। ज्यादातर जगहों पर लोगों ने कचरा जलाकर सर्दी के असर को कम करने का प्रयास किया। ठंड का असर यह हुआ कि अधिकांश बाजार में भी लोगों की आवाजाही कम रही।