राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। कोर्ट रोड स्थित लिडिजाइनर स्टूडियो पर माॅडलों ने रेम्प पर कैटवाॅक कर जलवा बिखेर दिया। वीरवार को गुप्ता जी कपडे़ वालों के नाम से मशहूर शोरूम का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर शोरूम में फैशन शो व एक्जीविशन का भव्य आयोजन किया गया। फैशन शो में लेडिज व जेंट्स टाॅप माॅडल्स द्वारा सूट, साडिज, डेªस, लहंगा, शेरवानी व कोट पेंट पहनकर कैटवाॅक किया गया। फैशन शो में पहुंचे लोगों ने नये व आकर्षक कलेक्शन को सराहा। इस मौके पर महापौर संजीव वालिया, चेयरमैन व्यापार मंडल राजेंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला, शोरूम आॅनर अंशुल जैन, अभय जैन आदि का आभार व्यक्त किया गया।