-वाहनों की गति पर भी लगे ब्रेक, अलाव सेकतें नजर आए लोग
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। मैदानी इलाकों में हवा की गति कम होने के चलते रविवार को धुंध ने दस्तक दी है। रविवार की न्यूनतम तापमान जहां 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। तो वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी 12 दिसंबर को बारिश होने की संभावना भी बढी है। धुंध और सर्दी बढने को कृषि अधिकारी फसलों के लिए वरदान बता रहे है।
रविवार की सुबह जब लोग 6 बजे सोते हुए उठे तो चारों और धुंध दिखाई दी। देखते ही देखते यह धुंध इतनी बढी कि सुबह 10 बजे तक 50 मीटर की दूरी में दिखना कम हो गया। वाहनों की गति पर भी जैसे ब्रेक सा लग गया। जिसके चलते लोगों को ठंड का भी एहसास हुआ और गर्म कपडे पहनने के साथ अलाव सेकतें भी नजर आएं। सुबह करीब सवा दस बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन होने से लोगों ने राहत महसूस की। बढी सर्दी में जहां बच्चों की संख्या सबसे अधिक चिकित्सकों के देखने को मिल रही है।
धुंध फसल के लिए वरदान -
धुंध व सर्दी में जहां आमजन के लिए थोडी परेशानी लेकर आई तो वहीं गेहूं की फसल के लिए वरदान बताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो धुंध व ठंड से गेहूं की फसल में अधिक फुटाव होता है। जिससे बढिया पैदावार होने की संभावना बढ जाती है। इस दौरान किसानों को चाहिए कि अपनी फसलों में पानी के साथ खाद लगाएं। तो वहीं सब्जी की फसल पर विपरित असर न हो इसके लिए समय-समय पर पानी देते रहे।