सहारनपुर। चकराता रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर सैक्टर विस्तारकों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। सैक्टर विस्तारक मंडल संयोजक डा. परमानन्द जांगड़ा ने सैक्टर विस्तारक सदस्यों को सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी। अधिक से अधिक सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, शीतल बिश्नोई, योग चुग, संजय शर्मा, विजय अरोड़ा, सर्वेष गुप्ता, दीपक खन्ना, श्रवण शंकर शर्मा, गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।