सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। खालसा धर्म की स्थापना करने वाले गुरू गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह छह बजे गुरूद्वारा साहिब में श्री गुरू सिंह सभा की प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। गांधी पार्क मैदान में आयोजित कीर्तन दरबार में गुरू ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप को सजाया गया। इस मौके पर गुरू नानक इंटर काॅलेज, गुरू नानक गल्र्स इंटर काॅलेज, गुरू तेग बहादुर स्कल के बच्चों द्वारा गुरबानी की गई। बाहर से आये रागी जत्थों ने गुरूबानी एवं कीर्तन कर गुरू गोविंद सिंह के इतिहास के बारे में बताया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरू का अटूट लंगर छका।
इस अवसर पर स.जसबीर सिंह बग्गा, साहब सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमनदीप सिंह, हरेंद्र सिंह चड़ढा, तजिन्द्र सिंह डंग, स. हरभूपेंद्र सिंह, प्रभजोत सिंह, सतविंद्र सिंह माकन, रघवीर सिंह, आईपी सिंह, इंद्रजीत सिंह गुरूकृपा, इंद्रप्रीत सिंह चडढा, अमनप्रीत सिंह सन्नी, इन्द्रजीत सिंह खालसा, प्रमिन्द्र सिंह कोहली, गुरूविंद्र सिंह कालड़ा, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, इकबाल सिंह चावला, दीदार सिंह सेठी, डा. स्वर्णजीत सिंह, मनजीत सिंह, राजपाल सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह कोहली, उपेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।