• Home
  • >
  • BHU में लाठीचार्ज पर पहली बड़ी कार्रवाई, हटाए गए लंका के SO और भेलूपुर के CO
  • Label

BHU में लाठीचार्ज पर पहली बड़ी कार्रवाई, हटाए गए लंका के SO और भेलूपुर के CO

CityWeb News
Monday, 25 September 2017 10:32 AM
Views 895

Share this on your social media network

नई दिल्ली(25 सितंबर): बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज में पहली कार्रवाई हुई है। बीएचयू के पास इलाके लंका के एसओ को लाइन हाजिर किया गया है। उनकी जगह जैतपुरा के थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा लंका क्षेत्र के नए थानाध्यक्ष बनाए गए हैं।
.- भेलूपुर के सर्किल ऑफिसर निवेश कटियार को भी हटा दिया गया है।
- वाराणसी के अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम सुशील कुमार गोंड का कार्यभार भी बदल दिया गया है।
- बीएचयू में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज पर सरकार की ओर से यह पहली कार्रवाई हुई।
क्यों हुआ आंदोलन?
हिंसा तब हुई जब गुरुवार को हुई कथित छेड़खानी का विरोध कर रहे कुछ छात्र शनिवार रात विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलना चाहते थे। बनारस हिंदू विश्विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़खानी हुई थी। छेड़खानी की घटनाओं के विरोध में बीएचयू की छात्राएं प्रदर्शन कर रही थीं। प्रदर्शन कर रही छात्राएं कुलपति से सुरक्षा को लेकर आश्वासन की मांग कर रही हैं।
प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि कुछ लड़के उनके हॉस्टल की बाहर खड़े रहते हैं। खिड़कियों से पत्थर में लेटर लिखकर भेजते हैं। इतना ही नहीं ये लड़के लड़कियों को गंदे गंदे इशारे भी करते हैं। विरोध करने पर धमकी दी जाती है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web