• Home
  • >
  • पहलवान भरतवीर पर जिले को है नाज
  • Label

पहलवान भरतवीर पर जिले को है नाज

CityWeb News
Thursday, 26 September 2019 04:50 PM
Views 569

Share this on your social media network

एसएल कश्यप।
सहारनपुर। गाजियाबाद मे आयेाजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद के दो खिलाड़ियो ने पदक जीतकर सहारनपुर का नाम रोशन कर दिया। जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डा0 अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता मे सहारनपुर के भरतवीर ने 82 किलोग्राम भाग वर्ग मे स्वर्ण पदक, कुमारी नीता ने 53 किलोग्राम भार वर्ग मे कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतने पर भरतवीर का चयन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है। भरतवीर की इस शानदार उपलब्धि पर सहारनपुर के पहलवानों ने हर्ष जताया है। जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नगर विधायक संजय गर्ग, सांसद प्रदीप चैधरी, अभय चैधरी, प्रवीण यादव, सुषमा बजाज, नीरपाल सिंह, प्रेम कुमार, दिनेश सेठी, काशी नरेश, मुस्तकीम अंसारी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, यशपाल सिंह, डा. संदीप गुप्ता, चरण सिंह, रविकांत धीमान, राम शरण, सोनवीर सिंह, हैदर अली आदि ने भरतवीर के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web