सहारनपुर।
जिले में यमुना के उफान के चलते बाढ़ के हालात बने तो कमिश्नर संजय कुमार हथिनी कुंड बैराज पहुंचे। उन्होंने बीरीकी से निरीक्षण किया, वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यमुना के जल स्तर पर खासा ध्यान रखें। यमुना में रविवार को आठ लाख क्यूसेक के अधिक पानी हथिनी कुंड से छोड़ा गया था। इसके चलते बेहट और आसपास के कई इलाकों में जल प्लावन की स्थिति पैदा हो गई थी।
सोमवार को कमिश्नर संजय कुमार हथिनी कुंड बैराज जा पहुंचे। उन्होंन एसडीएम और सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ हथिनी कुंड बैराज का बीरीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही यमुना नदी के तटबंधों को भी देखा। कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि यमुना से अब बाढ़ का खतरा टल गया है। रविवार को जहां आठ लाख क्यूसेक से अधिक पानी था। वह अब घटकर महज दो लाख क्यूसेक रह गया है। साथ ही आसपास के खेतों में जो जल प्लावन की स्थिति बनी हुई थी, वह भी अब खत्म हो गई है। राहत वाली बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह 24 घंटे दिन हालात पर नजर रखें। साथ ही सभी आपातकालीन व्यवस्थाएं दुरस्त रखी जाएं।