सिटीवेब/अनुप धीमान।
सहारनपुर। फागुन मास की महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने गतंव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग हरिद्वार से भगवानपुर उत्तराखंड ओर सहारनपुर उत्तरप्रदेश की सीमा काली नदी चेक पोस्ट से शुरू होती है ओर भगवानपुर गागलहेड़ी मार्ग से ही हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, आदि राज्यो के शिव भक्त कावड़िया हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर निकले है। ओर हरहर महादेव, बोलबम कर जय घोष के साथ अपने गंतव्य की ओर जाते है। जैसे जैसे महाशिवरात्री नजदीक आती जा रही है कावड़ियों की संख्या में भी बढ़ती जा रही है। महाशिवरात्रि पर कावड़िया अपने अपने शहर में 21 ता0 को जलाभिषेक करेंगे। फागुन मास की शिवरात्रि को बड़ी महाशिवरात्री बताया जाता है जिसका काफी महत्व बताया जाता है और कावड़ियों के रुकने ठहरे लिए कैम्प की व्यवस्था भी कही कही ही देखने को मिलती है।