सिटीवेब/सुरेंद्र अरोड़ा ।
सहारनपुर। छुटमलपुर के समीप कार में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतक के गले पर चाकू के निशान व शरीर पर धारदार हथियार के निशान दिखाई दे रहे थे। क्षेत्र में चर्चा है कि व्यक्ति की हत्या रंजिश के तहत की गई है। मृतक सुभाष चैधरी निवासी गांव महेश्वरी थाना भगवानपुर उत्तराखंड बताया जा रहा है। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।