सहारनपुर। माउंट लिटरा जी स्कूल के प्रागंण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे स्कूल के समस्त विद्यार्थियों ने अपने अपने भाव से श्री कृष्णा की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान माउंट लिटरा जी स्कूल के प्रागंण मे आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चो ने श्री कृष्ण के जीवन से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की लीलाओ का जीवन्त प्रदर्शन कर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह गान में श्रीकृष्ण के भजनो की प्रस्तुति से दर्शक भावविहोर हो गए। पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।