सहारनपुर। अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा ने प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया से मुलाकात कर विभिन्न रूटों पर बसों के संचालन व बस अड्डे के स्थानांतरण की मांग की। प्रदेश के परिवहन मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि सहारनपुर को पीएम की महत्वकांशी योजना स्मार्ट सिटी से चुना गया है। इसके अंतर्गत कई विकास कार्य किये जा रहे हैं। कहा कि परिवहन विभाग का बस अड्डा शहर के अंदर होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। बस अड्डे को शहर से हटाकर दिल्ली रोड पर शिफ्ट किया जाये। इसके अलावा सहारनपुर से दिल्ली के लिए पुराने बसों को हटाकर नई बसों का संचालन किया जाये। सहारनपुर से दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए दिन में एक एसी बस का संचालन किया जाये। शामली से पानीपत के बीच उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों की संख्या को बढ़ाये जाने की मांग भी की गई।