सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित होटल केआर प्लाजा में सामाजिक संस्था संवाद की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लोगों से आपसी मनमुटाव को दूर करने के लिए बेहतर संवाद के प्रयोग का आह्वान किया गया। संस्था आयोजक कुलदीप त्यागी ने बताया कि संवाद संस्था द्वारा आपसी भाईचारे को बनाये रखने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में सभी धर्म के लोगों को बुलाया गया है। संस्था का उद्देश्य है कि ऐसा नेटवर्क तैयार किया जाये, जिससे आपसी मनमुटाव को दूर किया जाये। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच संवाद नहीं होने से आपसी दूरियां बढ़ जाती है। अगर बेहतर संवाद स्थापित किये जाएं तो समस्या का तुरंत समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था 40 वर्षाें से कार्यरत है।