• Home
  • >
  • गोविन्द नगर में हर्षाल्लास से मनाई तीज
  • Label

गोविन्द नगर में हर्षाल्लास से मनाई तीज

CityWeb News
Sunday, 04 August 2019 04:01 PM
Views 538

Share this on your social media network

सहारनपुर। गोविन्द नगर मौहल्ले मे महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का त्योहार परम्परागत व हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने सावन के गीत गाए और जमकर झूला झूलीं। घर-घर घेवर का लुत्फ उठाया गया। कार्यक्रम मे प्रियांशी कश्यप ने सावन के गीतो पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया।दिन में हुई बूंदाबांदी के बाद दोपहर बाद जब मौसम खुल गया तो महिलाएं संजसंवर कर एक दूसरे के घर गई और मिल जुलकर तीज का त्योहार मनाया। हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं में खास महत्व रखता है। महिलाओं ने इस अवसर पर सज संवरकर हाथों पर मेहंदी लगवाई। घरों में पकवान बने तो घेवर की भी धूम रही। हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओ ने सावन के गीतों को उत्साह से गाकर महिलाये झूला झूली। गोविन्द नगर मे आयोजित कार्यक्रम मे प्रियांशी कश्यप ने सावन के गीतो पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम मे उपस्थिति महिलाओ ने प्रियांशी कश्यप को आर्शीवाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web