-घायल ने थाने पर तहरीर देकर की कारवाई की मांग
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर टाटा मैजिक की टक्कर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। लेकिन इस बीच सवारियों से भरा टाटा मैजिक मौके से फरार हो गया। घायल ने थाने पर तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव भनेडा खेमचंद निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र नकलीराम शुक्रवार की सुबह नगर के दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट खडा हुआ था। पीडित घायल के अनुसार इसी दौरान पीछे से तेजगति सवारियांे से भरे एक टाटा मैजिक द्वारा उसको टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान काफी भड वहां एकत्रित हो गई। जिसका फायदा उठाते हुए चालक अपनी टाटा मैजिक लेकर मौके से फरार गया। घायल धर्मपाल ने थाने पर तहरीर देकर कानूनी कारवाई की मांग की है।