सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष चैधरी रूद्रसैन ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना हर कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। मतभेद भुलाकर सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत करे। किसी के बहकावे में न आये। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से 2022 के लक्ष्य को लेकर आगे बढे़। हमें हर हाल में 2022 में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जिला पंचायत के उपचुनाव की तैयारी में भी जुट जाएं और प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं।