सहारनपुर। डा. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में जिला स्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर विधायक संजय गर्ग, आरसी जैन, योगेश गुप्ता, पूर्व खिलाड़ी अखिलेश भार्गव द्वारा खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया गया। संघ अध्यक्ष संजय गर्ग ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संघ सचिव किशोर ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनीत खिलाड़ी अंतर जिला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सह सचिव धु्रव अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन बालक व बालिकाओं के विभिन्न वर्गां में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन टेबिल टेनिस में खिलाड़ियों ने जोर-अजमाइश कर अपने हुनर का परिचय दिया। इस दौरान अनुराग मलिक, आरसी जैन, डा. योगेश गुप्ता, तेजस्वी चौहान, मुस्तकीम अंसारी, अनुज चौधरी, जेके तायल, रूबिका, सरिता, रवि सिंघल, धु्र्रव अरोड़ा, संजय किशोर आदि मौजूद रहे।