सिटीवेब न्यूज।
सहारनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहारनपुर की नगर इकाई सरसावा में सोमवार को नकुड़ रोड़ स्थिति गुरुकुल एजुकेशन वर्ल्ड में स्वामी विवेकानंद जी 157वी जयंती पर विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री विनीत ऋषि जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके द्वारा दिये गए सिद्धांत, आलोकिक विचार व उनके आदर्श पर चलाने का सभी छात्रों को आवाहन किया गया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर ही भारत विश्व गुरू बन सकता है। इसके दौरान जिला सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु त्यागी ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य वहां का युवा तरुणाई है। ऐसे में देश की युवा शक्ति को जागृत करना ओर उन्हें देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराना अत्यंत आवश्यक है। इस मौकै पर स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण सैनी , शिक्षक अश्वनी कुमार व व आदि शिक्षक उपिस्थत हुए व संगठन की ओर से रजत राणा, ओजश्वी गुप्ता, हिमांशु सैनी, आर्यन भारद्वाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।