• Home
  • >
  • हिन्दू जागरण मंच के सूर्यकांत सिंह को बनाया कार्यक्रम प्रभारी
  • Label

हिन्दू जागरण मंच के सूर्यकांत सिंह को बनाया कार्यक्रम प्रभारी

CityWeb News
Tuesday, 15 October 2019 04:49 PM
Views 580

Share this on your social media network

सहारनपुर। हिन्दू जागरण मंच की बैठक में 17 नवम्बर को मेरठ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।
शास्त्रीनगर कार्यालय में हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर प्रभारी ठाकुर सूर्यकांत सिंह व संचालन महानगर अध्यक्ष अनिल अरोड़ा ने किया। बैठक में ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने बताया कि 17 नवम्बर को मेरठ के जिमखाना मैदान में बलिदानियों की माटी को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के कार्यकर्ता एवं हिन्दू राष्ट्र रक्षकों के द्वारा कारगिल युद्ध व उसके उपरांत शहीद हुए बलिदानियों के परिवारों तथा वीर नारियों का सम्मान किया जा रहा है। संगठन ने इसके लिए मुझे कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया है। इसलिए मेरा दायित्व और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सड़क परिवहन राज्यमंत्री व सैन्य विशेषज्ञ मुख्य अतिथि होंगे। अनिल अरोड़ा ने कहा कि यह सहारनपुर महानगर की बहुत बड़ी उपलब्धि है। देशभक्ति से परिपूर्ण व महत्वपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व सहारनपुर महानगर को सौपा गया है। इस अवसर पर रवीन्द्र राणा, नाथीराम एडवोकेट, प्रमोद लोहिया, गिरीराज राणा, अनुरंजन गुप्ता, प्रवेश धवन, शक्ति मोहन सैनी, सुनील त्यागी, धर्मपाल कश्यप, संजूपाल, कुलदीप राणा, सौरभ ठाकुर, सतपाल प्रधान, देशकुमार, वीरेंद्र चैहान, संजीव ठाकुर, बीर ंिसह चैहान, वीरेंद्र शर्मा, अनुभव शर्मा, रामऔतार शर्मा, पूनम सैनी आदि मौजूद रहे। इस दौरान पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं की अमानवीय हत्याओं पर मौन रखा गया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web