• Home
  • >
  • सूर्यदेव निकले , छतों पर धूप संेकते नजर आएं लोग
  • Label

सूर्यदेव निकले , छतों पर धूप संेकते नजर आएं लोग

CityWeb News
Friday, 20 December 2019 07:42 PM
Views 451

Share this on your social media network

-पिछले चार दिन बाद निकली हल्की धूप
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। चार दिन के बाद हाड कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच शुक्रवार को निकली करीब चार घंटे की हल्की धूप से जहां लोगों ने थोडी राहत महसूस की। तो वहीं पशुओं ने भी धूप का आनंद उठाया। धूप निकलने के साथ ही अधिकतम तापमान में भी 4 डिग्री की बढत दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम 18.6 डिग्री सेल्सियस तक पंहुचा। जबकि बृहस्पतिवार को तापमान न्यूनतम 8 डिग्री व अधिकतम 11.6 डिग्री तक जा पंहुचा था। दिन के तापमान से आई गिरावट के चलते कंपकंपा देने वाली ठंड का एहसास होने लगा था। क्योंकि चार दिन तक आसमान में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके थे। जिससे मौसम में ठिठुरन बढने लगी थी। दिन ढलने के साथ ही ठंडी हवाओं का दौर जारी है। आगामी 24 घंटे में बादल छाए रहने और धुंध गिरने के आसार है।
दिन में धूप सेंकते नजर आएं लोग -
शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे आसमान से सूर्य निकला और कडाके की ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली। लोग बच्चों के साथ पार्को, छतों व खुली जगह पर धूप सेंकते हुए नजर आएं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले समय में सर्दी बढने वाली है और धुंध व कोहरा छा सकता है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web