सहारनपुर। बाबा लालदास रोड स्थित सरस्वती विहार स्कूल में बालिका सुरक्षा कवच जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को आत्मरक्षा के गुण बताये गये। जिला बाल सरक्षण ईकाई से दीपक आनद ,अर्चना ग्रामोधोग सामाजिक सस्थान सहारनपुर की सचिव अर्चना कश्यंप , गीता रसवत व दिनेश तेजान ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चलाई जा रही डॉयल 100 व वूमैन पॉवर हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एन्टी रोमियो हेल्पलाइन नम्बर 7017703616 , महिला थाने का सीयूजी नम्बर 9454404766 की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के दौरान राजेश आर्या ने आत्मरक्षा के टिप्स भी दिये।