सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर।हकीकतनगर के श्री राधा कृष्ण सनातन धर्म मंदिर में सुखदाई सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित अनिल कौदंड व समिति पदाधिकारी सुभाष सेतिया द्वारा गरीब महिलाओं व पुरूषों को कम्बल वितरित किये गये। इस अवसर पर पंडित अनिल कौदंड ने लोगों को भलाई के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा भगवान की सेवा करने के बराबर होती है।