सहारनपुर। पति की लम्बी आयु की कामना का व्रत करवाचैथ सुहागिनों द्वारा श्रद्धा भाव के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने घरों व मंदिरों में एक साथ बैठकर गणेश भगवान का परम्परागत ढंग से पूजन किया और व्रत कथा सुनी। शाम को चंद्रदेव को अघ्र्य देकर अपने व्रत का परायण कर पति की लम्बी आयु की कामना की।
वीरवार को अपने पति की लंबी आयु के लिए आज सुहागिन महिलाओं ने गणेश चतुर्थी पर व्रत रखकर गणेश भगवान का परंपरागत ढंग से पूजन किया। इस त्यौहार का सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व है। हाथों में मेहंदी व सोलह सिंगार कर महिलाएं आज घरों व मंदिरों में एकत्रित हुई जहां उन्होंने भगवान गणेश का पूजन कर करवा चैथ की कथा सुनी और अपने पति की लंबी आयु की कामना की। हरि मंदिर पर आयोजित पूजा अर्चना में महिलाओं ने अलग अलग ढंग से करवा चैथ मनाने के अनुभव साझा किए। इस दौरान मुख्य रूप से गीतू लिपिका, लिपिका प्रीति सुखीजा एकता अरोड़ा वर्ली मधु कक्कड़ निधि सेतिया मानसी कुमार समेत सैकड़ों महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए।