सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। किसान सेवक इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना एंव भारत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात रैली निकाली गई। जिसका उद्घाटन प्रबंधक अरूण जैन, कोषाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन उर्फ काकू व प्रधानाचार्य राजपाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
किसान सेवक इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात रैली निकाली। जिसमें उनके द्वारा दुर्घटना पर लगेगा ताला, जब पहनोगे सुरक्षा की माला, जन-जन को चेताना है, सडक सुरक्षा नियम अपनाना है, सावधानी हटी दुर्घटना घटी आदि नारे लगाकर नगरवासियों को जागरूक करने का काम किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने कहा कि लोग समझदार होने के बावजूद यातायात नियमों का पालन नहीं करते है। जिसके चलते दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवां रहे है। लोगों को नियमों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके लिए हेलमेट, कार चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग, हल्की चाल से वाहन को चलाना चाहिए। स्काउट प्रभारी गजे सिंह व एनएसएस प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा कि जीवन अमूल्य है। हमें लोगों को जागरूक करके सडक दुर्घटनाओं से बचाने में सहयोग करना चाहिए। इस दौरान अध्यापक रामवतार सिंघल, राजेन्द्र चैहान, हरीशचन्द्र, नरेश पुंडीर, नीतू राणा, सोनिया चैधरी, मधु चैधरी, किश्वर जैदी, मनजीत सिंह, केपी सिंह आदि उपस्थित रहे।