• Home
  • >
  • रामपुर मनिहारान में पाॅलीथीन विरोधी अभियान से हड़कंप, चार पर जुर्माना
  • Label

रामपुर मनिहारान में पाॅलीथीन विरोधी अभियान से हड़कंप, चार पर जुर्माना

CityWeb News
Wednesday, 11 December 2019 06:58 PM
Views 621

Share this on your social media network

सिटीवेब/तारिक सिद्दकी।
रामपुर मनिहारान। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी द्वारा चलाए गए पॉलिथीन विरोधी अभियान के दौरान चार लोग पॉलिथीन का प्रयोग करते पाए गए। ऐसे लोगों पर तत्काल जुर्माना लगाया गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि किसी को भी प्रतिबंधित पॉलिथीन इस्तेमाल नहीं करने दी जाएगी।
बुधवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राम चन्द्र मौर्य ने टीम के साथ प्रतिबंधित पॉलिथीन जाँच के लिए औचक अभियान चलाया। मेन बाजार में चार दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करते पाए गए जिन पर तत्काल जुरमाना लगाया गया। अधिशासी अधिकारी के औचक अभियान से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। नगर पँचायत अधिकारी रामचन्द्र मौर्य ने कहा कि सरकार द्वारा पॉलिथीन पर प्रतिबन्ध लगाया है जिसका सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार जाँच अभियान चलाया जाएगा और किसी को भी प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग नही करने दिया जाएगा।अधिशासी अधिकारी रामचन्द्र मौर्य ने कहा कि जो भी प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करते पाया जाएगा या किसी की शिकायत मिलेगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाएगी। इस दौरान रोहित चैहान,नफीस सिद्दीकी सहित नगर पँचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web