सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। प्रमुख सचिव मत्स्य एवं पशुधन विभाग बाबूलाल मीणा ने विकास खण्ड मुजफ्फराबाद का निरक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में समस्त स्टाफ के उपस्थिति के बारे में जानकारी ली और विकासखंड के कंप्यूटर रूम में मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्यों की जानकारी ली। विकास खण्ड के ग्रामीणों से बातचीत कर उन्होंने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं एव अंडा उत्पादन, मत्स्य पालन सहित कई योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषि विभाग से संबंधित सहायक विकास अधिकारी एग्रीकल्चर बिजेंद्र सिंह से किसान संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। विकासखंड में सभी पटलो एवं विकासखंड में साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने के बीडीओ श्रुति शर्मा को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह व जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव के अलावा डीसी मनरेगा अरुण कुमार उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी के अलावा पुलिस प्रशासन एवं विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।