सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। विकास भवन में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी की अध्यक्षता में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। गेट मीटिंग में अर्जुन सिंह त्यागी ने 19 फरवरी को इको गार्डन लखनऊ में राज्य कर्मचारी महासंघ की रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में कदम उठाए क्योंकि कर्मचारी रात-दिन कड़ी मेहनत कर के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। तो सरकार से हमारा आग्रह है कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करते हुए वेतन विसंगतियां दूर करें और महासंघ का 14 सूत्रीय मांगपत्र स्वीकार करके लागू करें।दानिश सिद्दीकी जिला मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने कहा की आउटसोर्सिंग भर्तियां शुरू की जाये अभी तक सरकार ने चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों की भर्ती शुरू नही की है जिससे राज्य कर्मचारियों में रोष व्याप्त है जो संविदा आउटसोर्सिंग पर जो कर्मचारी लगे हुए हैं उनको नियमित किये जाये और आगे से नियमित भर्ती की जाये। विनोद कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन सहारनपुर ने कहा है कि हमारे ग्राम्य विकास विभाग के अधिक से अधिक कर्मचारी दिनांक 19 फरवरी 2020 को इको गार्डन में पहुंचेंगे और सरकार से निवेदन करेंगे कि हमारी 14 सूत्री मांगों को मान लिया जाये। सलीम अहमद कौसर संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने कहा है कि सरकार से निवेदन करते हैं कि हमारी 14 सूत्री मांगों को माना जाये क्योंकि कर्मचारी रात दिन मेहनत करके सरकार के विकास कार्यो को आगे बढ़ाते है। इस अवसरपर राजेंद्र कुमार प्रमोद कुमार शर्मा, कपिल कुमार, नरेंद्र कुमार, विवेक रावत, हिमांशु त्यागी, ओमप्रकाश पांडे, बबीता रानी, संजय गौतम, मनोज कपिल, अश्वनी कुमार, सूर्यकांत और सूरज ने लखनऊ रैली में सभी राज्य कर्मचारियों से भारी संख्या में भाग लेने की अपील की।