एसएल कश्यप।
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए जिंदाबाद के नारे लगाये। देहरादून रोड स्थित पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता फैसल सलमानी के आवास पर समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी पदाधिकरियों ने कार्यकर्ताओं एवं लोगों को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवसी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि पार्टी के संरक्षक व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा चार अक्टूबर को पार्टी की स्थापना की गई थी। पार्टी ने जिन उद्देश्यों को लेकर शुरूआत की थी, उन्हीं कार्याें को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने काम से विकास पुरूष के नाम से मशहूर हुए। इसी उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ता नये आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि गंगोह में उपचुनाव व 2022 का चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।