-46 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 25 करोड़ की हो चुकी है वसूली
सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जिन बकायादारों ने नगर निगम के विभिन्न करों का बकाया नहीं जमा कराया है उनसे वसूली के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। इसके लिए नोटिस भेजने के साथ ही कुर्की के लिए भी सूची बनानी शुरु कर दी है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रविश चैधरी ने बताया कि सहारनपुर नगर निगम को इस वर्ष प्रदेश शासन ने कर करेत्तर का 46 करोड़ का लक्ष्य दिया है जबकि गत वर्ष 33 करोड़ रुपये का लक्ष्य था। उन्होंने बताया कि निगम अभी तक लगभग 25 करोड़ रुपये की वसूली कर चुका है, बाकि वसूली और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए निगम ने वसूली अभियान को काफी तेज कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिन पर निगम का कर बकाया है उन्हें नोटिस भेजे जा रहे है साथ ही कुर्की की के लिए सूची भी बनानी शुरु कर दी गयी है। चैधरी ने बताया कि वर्तमान कर पर 31 दिसंबर तक 5 प्रतिशत की छूट निगम द्वारा दी जा रही है। उन्होंने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे इस छूट का लाभ उठायें और अपने करों का समय से भुगतान करें। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पास बिल नहीं पहुंचे हैं वे निगम से अपना बिल प्राप्त कर सकते हैं।