एसएल कश्यप।
सहारनपुर। रविवार की सुबह योग गुरु स्वामी भारत भूषण के मोक्षायतन योग आश्रम में साधकों ने ध्यान के माध्यम से और यज्ञ के माध्यम से एक विशेष प्रार्थना का आयोजन किया। इस मौके पर संवाद करते हुए योग गुरु ने शहर भाव में कहा कि इंसान धरती पर ध्यान अवस्थित रहकर परमात्मा से संपर्क जोड़ सकता है, एक मां हजारों मील दूर बैठे बच्चे से भाव तरंगों के माध्यम से संपर्क जोड़ सकती हैं, निर्मल मन से जुड़े दो प्रेमी भाव तरंगों से एक दूसरे से जुड़े रह सकते हैं तो भला यह सब संभव क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि चंद्रयान 2 के आर्बिटर का लेंडर से संपर्क अवश्य होगा। साधकों द्वारा इसके लिए विशेष यज्ञ और भाव तरंगों के साथ की गई प्रार्थना निरर्थक नहीं जाएगी। इस विशेष यज्ञ के ब्रह्मा योगी भारत भूषण रहे जबकि आचार्य का दायित्व इसरो वैज्ञानिक श्वेता के पिता व जैमिन के ससुर व आश्रम के वरिष्ठ योग साधक चिकित्सक डॉ अशोक गुप्ता ने तथा यजमान के रूप में छोटी उम्र के किशोर बालक रमन शर्मा के साथ आश्रम के सभी नियमित साधकों ने वैदिक ऋचाओं के माध्यम से प्रार्थना की। अधिष्ठाता एन के शर्मा, यज्ञ व ध्यान प्रमुख विजय सुखीजा, ललित वर्मा, विजेंद्र शर्मा, साधिका खुशबू व महक, राजीव व कीर्ति आनंद दंपति, ललित वाधवा,ब्रह्मचारी नारायण वर्मा, आचार्य प्रदीप कंबोज व अभियंता अमरनाथ, अरविंद शर्मा आदि मुख्यतरू सम्मिलित रहे।