• Home
  • >
  • कलस्टर थ्री प्रतियोगिता में सोनिया विहार डीएवी का रहा दबदबा
  • Label

कलस्टर थ्री प्रतियोगिता में सोनिया विहार डीएवी का रहा दबदबा

CityWeb News
Friday, 18 October 2019 05:38 PM
Views 652

Share this on your social media network

सहारनपुर। सोनिया विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएवी प्रबंध समिति नई दिल्ली की ओर से उत्तर कलस्टर थ्री में बाॅलीवाल, खो-खो, योगा, बाॅक्सिंग, ताईक्वांडो, फुटबाल, तैराकी, लांग जंप, हाईजंप, शाॅट-पुट, रिले रेस आदि प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता मंे जिले व जिले से बाहर के डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। स्कूल प्रबंधन की ओर से आमंत्रित अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को खेल नियमों की शपथ दिलायी। उन्होंने विद्यालय के तुषार शर्मा व विपुल पुंडीर को सीबीएसई नेशनल में जूड़ो टीम में चयन के लिए बधाई दी। शुक्रवार को बालक वर्ग के खो-खो प्रतियोगिता में डीएवी सोनिया विहार, बाॅलीवाॅल में डीएवी सोनिया विहार, योगा में डीएवी रामपुर मनिहारान की टीम विजेता हुई। महिला वर्ग के खो खो प्रतियोगिता में डीएवी सोनिया विहार, डीएवी मुजफ्फरनगर, योगा में डीएवी सोनिया विहार की टीम विजेता बनी। बाॅलीवाॅल में शुभम पांचाल, आकांक्षा शर्मा, खो-खो में राघव आहूजा, रेखा, नीतू, योगा में सुनील, अभिषेक राठौर, फुटबाॅल में बृजेश पांडेय व आकाश ने रेफरी की भूमिका निभाई।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web