- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नानौता ब्लाक में हुआ आयोजन
- 46 जोडो ने हिन्दू रीति व 5 जोडो ने मुस्लिम रीति के अनुसार की शादी
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नानौता ब्लाॅक परिसर में 51 हिन्दू-मुस्लिम जोडो की शादियां विधी-विधान के साथ ब्लाक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा व गंगोह विधायक चैधरी कीरत सिंह के सानिध्य में धूमधाम से संपन कराई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बडा पुण्य है।
बुधवार को नानौता ब्लाक परिसर में आयोजित हुई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 46 हिन्दू व 05 मुस्लिम जोडो का विवाह उनके धर्म के अनुसार विधी विधान के साथ संपन कराया गया। इस दौरान किसी ने कारी के समक्ष बोला कबूल है तो किसी ने सात फेरे लेकर शादी को स्वीकार किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ऋषिपाल राणा व बीडीओ सीपी सिंह द्वारा सभी जोडों को दान-दहेज का सामान, जोडे, गर्म कपडे व अन्य सामान सहित आर्शीवाद देकर विदा किया। इस दौरान विवाह स्थल पर प्रधान विजेन्द्र त्यागी, रामपाल सिंह, जगबीर फौजी व संजयराणा खुडाना द्वारा सभी विवाहित जोडो के सौभाग्य की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा सामूहिक विवाह के लिए रकम 31 हजार से बढाकर 51 हजार रूपए करने सराहा। भाजपा विधायक चैधरी कीरत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के सभी वर्गो के विकास के लिए प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के विकास करने के लिए प्रणबद्व है। जिसको मुख्यमंत्री पूरा कर रहे है। इस दौरान अनुराग राणा, संजय खुडाना, मनोज ठसका, एडीओ समाज कल्याण चमनसिंह राणा, संजू राणा, सतेन्द्र राणा भावसी, मनजीत राणा, वेदप्रकाश राणा, अमीसिंह डायरेक्टर, प्रधान मनोज चैधरी उर्फ बिन्नू ,उदयवीर राणा, नीूट राणा, जितेन्द्र सिंह सहित सैंकडो लोग उपस्थित रहे।