• Home
  • >
  • सोफिया व डीएवी स्कूल ने कब्जाई खो-खो प्रतियोगिता की ट्राफी
  • Label

सोफिया व डीएवी स्कूल ने कब्जाई खो-खो प्रतियोगिता की ट्राफी

CityWeb News
Saturday, 26 October 2019 04:19 PM
Views 811

Share this on your social media network

सहारनपुर। खो खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोफिया स्कूल व डीएवी स्कूल ने विजेता की ट्राफी पर कब्जा कर लिया। 25 अक्टूबर को सहारनपुर के अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। बालिका वर्ग में नौ अंकों के साथ सोफिया सीनियर सैकेंडरी विजेता तथा सरस्वती विहार स्कूल उप विजेता बनी। बालक वर्ग में डीएवी स्कूल सोनिया विहार विजेता व सरस्वती विहार स्कूल उपविजेता बनी। बालिका वर्ग में सोफिा स्कूल की भूमि राणा, परिधि शर्मा, मोली मित्तल, तनष्कि राज, सिमरन भल्ला ने तथा बालक वर्ग में डीएवी स्कूल सोनिया विहार के विक्रांत चैहान, समक्ष पंवार, वंश शर्मा, गोविंद राठौर, अर्पित चैधरी ने उत्तम प्रदर्शन कर अपनी अपनी टीमों को विजयश्री दिलवायी। दोनों वर्गाें के विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार के साथ भारतीय खो खो संघ के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश खो खो संघ के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में उत्तर प्रदेश खो खो संघ के संरक्षक डा. अशोक कुमार गुप्ता ने पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका अरविंद कुमार, श्रीमति नीतू सैनी, नितिन भार्गव, अक्षय कुमार, प्रवेश सैनी, रेखा तोमर, अमित कुमार, रमा आर्य ने ने निभाई। इस अवसर पर नीरज सैनी, काशी नरेश यादव, डा. संदीप गुप्ता, रविकांत धीमान, अजय चैधरी, सोनवीर सिंह, लाल धर्मेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web