• Home
  • >
  • तो अब घंटाघर पर लहराएगा 108 फुट ऊंचा तिरंगा!
  • Label

तो अब घंटाघर पर लहराएगा 108 फुट ऊंचा तिरंगा!

CityWeb News
Wednesday, 12 February 2020 04:47 PM
Views 430

Share this on your social media network

-यूथ फाउंडेशन वेलफेयर सोसायटी ने कमिश्नर से मांगी इजाजत
सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। यूथ फाउंडेशन वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े पदाधिकारियों का आज एक प्रतिनिधिमंडल सोसायटी अध्यक्ष सरदार कवलजीत सिंह लुथरा के नेतृत्व मैं मंडलायुक्त से उनके कार्यालय में मिला और नगर के मुख्य चैक घंटाघर के शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा के पीछे 108 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा सोसायटी द्वारा लगाए जाने की स्वीकृति मांगी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सरदार कंवलजीत सिंह ने बताया कि शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था यूथ फाउंडेशन वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने संकल्प लिया है कि अपने शहर सहारनपुर में 108 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराना चाहते हैं। इसके लिए टीम के सदस्यों ने सहारनपुर के मुख्य चैराहा घंटाघर भगत सिंह की प्रतिमा के पीछे सुनिश्चित की है। उन्होंने बताया कि 108 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लहराने में होने वाले खर्चो को भी एसोसिएशन स्वयं व्यय करेगी। उन्होंने कमिश्नर से मांग की है कि वे उन्हें इस पुनीत कार्य को करने की अनुमति प्रदान करें ताकि सोसाइटी पदाधिकारी इस महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दे सके। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अंश मित्तल,राघव धवन, मनीष साहनी ,नितिन नामदेव, गौरव मदान ,विनय छावड़ा, अमित कुमार ,हिमांशु सैनी, दीपक गंगा सागर दहिया ,गगन नागपाल दीपक खुराना ,स्पर्श कांलडा, सूचित अरोड़ा, मनमोहन सिंह चेतन टक्कर, सुचित अरोड़ा , कपिल देव ,आकाश चैधरी , पार्थ भाटी ,सुमित राजपूत आदि मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web