सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। गुरूद्वारा रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रूद्रसैन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रूद्रसैन ने कहा कि जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया के नाम से मशहूर थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया। आज हमें उनके दिखाये रास्तों का अनुशरण करना चाहिए।