• Home
  • >
  • कांग्रेस-सपा प्रत्याशी की हार पर भड़के कार्यकर्ता, प्रशासन के खिलाफ लगाये नारे
  • Label

कांग्रेस-सपा प्रत्याशी की हार पर भड़के कार्यकर्ता, प्रशासन के खिलाफ लगाये नारे

CityWeb News
Thursday, 24 October 2019 05:41 PM
Views 710

Share this on your social media network

सहारनपुर। गंगोह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की हार के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 31वें राउंड में जैसे ही भाजपा प्रत्याशी की जीत की घोषणा की हुई तो कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद व सपा प्रत्याशी चैधरी इंद्रसेन के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर वोटिंग में धांधली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। जनता रोड स्थित वेयरहाऊस के बाहर कांग्रेस-सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा प्रत्याशी कीतर सिंह शुरू से ही काफी पीछे चल रहे थे। 28वें राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस व सपा प्रत्याशी से पीछे रहे। लास्ट के तीन राउंड में आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक आगे निकल गये और प्रशासन ने उन्हें पांच हजार के अंतर से जीता दिया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web