सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। शिवालिक घाटी शुक्रवार को माँ शाकुंभरी देवी के जयकारों से गूंजायमान रहा। मौका था 51 सिद्धपीठ में से एक सिद्धपीठ माँ शाकुंभरी जयंती का। इस दौरान हवन यज्ञ के बाद माँ शेरोवाली को 56 भोग लगाएं गए। शाकुंभरी देवी दर्शनों को भक्तो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हवन यज्ञ में सहारनपुर जिलाधिकारी आलोक कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गये थे।