सिटीवेब एसएल कश्यप।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मनाए जा रहे श्री बालाजी धाम बेहट रोड के 12वें वार्षिकोत्सव के तहत सोमवार को श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। इस दौरान भव्य गीता माता की पालकी की भी निकाली गई। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालु हाथों से श्री बालाजी के रथ को खिंच रहे थे।
आपको बता दें कि श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में एवं गुरु श्री अतुल जोशी जी महाराज के सानिध्य में बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम का 12वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। वार्षिकोत्सव के तहत सोमवार की पूर्वान्ह ग्यारह बजे राजकीय क्रीडा मैदान में श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अंतर्राष्ट्रीय ध्यान गुरु श्री दीपांकर जी महाराज ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान जब वैदिक मंत्र पढ़े गए तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में श्री बालाजी महाराज के रथ के सारथी बनने का सौभाग्य अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के जिलाध्यक्ष तथा एकल अभियान के उपाध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी अनुपम गुप्ता और उनके परिवार का प्राप्त हुआ। राजकीय क्रीडा मैदान से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा चल रही थी। इसके बाद श्रद्धालु नाचते गाते हुए चल रहे थे। जिस मार्ग से भी शोभायात्रा गुजरी उसी मार्ग पर श्रद्धालुओं ने भारी पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। राजकीय मैदान से शुरु हुई शोभायात्रा श्रीराम चैक, नेहरु मार्किट, शहीद गंज, मोरगंज और पुल खुमरान तथा बेहट रोड होते हुए बालाजी धाम पहुंची। जहां पर शोभायात्रा को विश्राम दिया गया। इस दौरान भव्य गीता माता जी की पालकी यात्रा भी निकाली गई। जिनकी भव्य स्थापना परम पूज्य परम गुरुदेव गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज जी के कर कमलों द्वारा श्री बालाजी धाम पावन सिद्ध पीठ में की जाएगी। शोभायात्रा में बांके बिहारी, श्रीराम लक्ष्मण, भगवान शंकर, भगवान नृसिंह की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। जबकि रथ पर श्री बालाजी महाराज, कोतवाल कप्तान साहब और प्रेतराज सरकार के विग्रह विराजमान रहे।
इस दौरान श्री बालाजी धाम के संस्थापक गुरु श्री अतुल जोशी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि जन कल्याण के लिए 12 वर्ष पूर्व श्री बालाजी धाम की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि श्री बालाजी महाराज अपने सभी भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखते हैं। सच्चे मन से यदि श्री बालाजी महाराज का स्मरण किया जाए तो वह अपने भक्तों की परेशानी को हल करने के लिए तुरंत दौड़े चले आते हैं।
इस दौरान भाजपा नेता राकेश जैन, राजकुमार राजू, अवनीत कौर, सुरंजन चैधरी, धर्मपाल, अशोक शर्मा, विवेक गुप्ता, रेणू विजन, रजनी वालिया, उषा पांचाल, शुभम, अनिल सैनी, पंडित खेमराज मिश्रा, गोविंद जोशी, शीला विजन, धर्मपाल, राधेश्याम यादव, अयोध्या प्रसाद, अखिल महेश्वरी, अक्षय सैनी, निमिश बतरा, सतीश शर्मा, चंद्रप्रकाश, नवीन वालिया, सुभाष, रामप्रसाद शक्ला, विनोद आदि उपस्थित रहे।