सिटीवेब/अनुप धीमान।
सहारनपुर। ग्राम चकरहेटी स्थित मंदिर में संत शिरोमणि गुरू रविदास की 643वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शोभायात्रा में बैंडबाजों की धार्मिक धुनें वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा से पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार का मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर योगेश कुमार ने कहा कि आज हम संत शिरोमणि गुरू रविदास की 643वीं जयंती मना रहे है। जयंती सभी लोगों को भाईचारे का संदेश देती है।