• Home
  • >
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, छह अप्रैल को पार्टी में होंगे शामिल
  • Label

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, छह अप्रैल को पार्टी में होंगे शामिल

CityWeb News
Thursday, 28 March 2019 07:36 PM
Views 295

Share this on your social media network

नई दिल्ली। बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह जल्द की कांग्रेस में शामिल होंगे और नवरात्रों में अच्छी खबर मिलेगी।
कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट कर बताया है कि सांसद, नेता/अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा जी आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी से मिले।वह सच बोलते रहे हैं, खामोश नहीं रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रहित में लिये कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का निश्चय किया है। 6 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे।
राहुल गांधी से मुलाकात से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि वह बताएंगे और हमारी ओर से किसी भी तरह की देरी नहीं है। अभी सबकुछ ठीक है, कोई गड़बड़ नहीं है। पत्रकारों से बात करते हुए पटनासाहिब सीट को लेकर उन्होंने बताया कि मैं कई बार कह चुका हूं कि सिचुएशन कोई भी हो, लोकेशन वही होगी।
इससे पहले जानकारी थी कि बागी भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस का हाथ थामेंगे। पटनासाहिब से टिकट कटने के बाद सिन्हा 28 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस ज्वॉइन करेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें बिहार की पटनासाहिब सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। वह इस सीट से लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर जीत चुके हैं। बीजेपी ने इस बार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटनासाहिब से टिकट दिया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से सिन्हा मोदी सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोल रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की थी और उन्हें 'मास्टर ऑफ सिचुएशन' बताया। वहीं, इससे पहले सिन्हा के (राष्ट्रीय जनता दल) राजद में शामिल होने की भी अटकलें लगाई जा रही थीं। उन्होंने रांची रिम्स में भर्ती राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी। राजद के नेता भी इस तरह के संकेत दे रहे थे कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके बड़े हैं, वह पार्टी में शामिल होना चाहें तो उनका स्वागत है। पर बाद में साफ हुआ कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web